मधेपुरा, जनवरी 10 -- मधेपुरा निज संवाददाता। बीएनएमयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में शनिवार को डेढ़ बजे से विश्व हिंदी दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय वैश्विक परिदृश्य में हिंदी रखा गया है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि परिचर्चा के मुख्य वक्ता रमेश झा महिला महाविद्यालय, सहरसा की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रेणु सिंह होंगी। जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद करेंगे। विषय प्रवेश पीजी सेन्टर, सहरसा में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. सिद्धेश्वर काश्यप तथा संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.