बिजनौर, अगस्त 13 -- कालागढ़/अफजलगढ़। विभागीय स्तर पर हाथी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हाथी संरक्षण का संकल्प लिया। बुधवार को कालागढ़ स्थित हाथीशाला में विश्व हाथी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने मानव जीवन में हाथी के महत्व पर से प्रकाश डाला। हाथी की पारिवारिक संरचना की चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को विश्व हाथी दिवस के इतिहास से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने हाथी की विभिन्न प्रजातियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से हाथी संरक्षण में सहयोग का आवाहन किया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों तथा वनकर्मियों ने हाथीशाला में मौजूद हाथियों को केले, गन्ना, चना और गुड खिलाया तथा हाथी संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सफारी में मनाया गया विश्व हाथी दिवस आरओ अभय जोशी, नन्द किशोर रूवाली, इन...