पीलीभीत, अगस्त 13 -- पीलीभीत। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के माला विश्राम गृह में फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने कर्नाटक से लाए गए हाथियों के साथ वक्त बिताया। साथ ही हाथियों को उनके मनपसंदीदा भोज्य उपलब्ध कराते हुए ग्रांड लंच (दावत) दिया गया। साथ ही मादा हाथी को दूध पिलाकर हाथियों के जंगल में योगदान व जैव विविधता के बारे में बताया गया। इस मौके पर वन एव वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके, रेंज अफसर रोबिन कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर वशिष्ठ कुमार, वन दरोगा राम भरत यादव, राकेश, तिवारी टिंकू, वन्यजीव छायाकार बिलाल मियां समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सफारी में मनाया गया विश्व हाथी दिवस विश्व प्रकृति निधि की तरफ से अंगूरी देवी सरस्वती विधा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर डीएफओ भरत कुमार, र...