विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार ने टीबी खोजी अभियान की मॉनिटरिंग के लिए भ्रमण किया
हापुड़, जून 26 -- भारत सरकार द्वारा संचालित सौ दिवसीय सघन टीबी खोजी अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ.अरविंद द्वारा जनपद हापुड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सलाहकार ने अभियान के तहत किया जा रहे टीबी स्क्रीनिंग कार्यों, संभावित टीबी रोगियों की पहचान, नमूना संग्रहण, जांच व्यवस्था एवं उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया। सलाहकार डॉ.अरविंद ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर जाकर की जा रही स्क्रीनिंग गतिविधियों का अवलोकन किया। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने टीबी रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, संपर्क कन्वेंशन को शुद्ध करने एवं समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.