मधुबनी, अप्रैल 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। ललित नारायण जनता महाविद्यालय प्रांगण में विश्व स्वास्थ्य दिवस के पूर्व संध्या पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) नारायण झा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सहायक प्रोफेसर चंद्रशेखर आजाद ने किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) नारायण झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निःस्वार्थ सेवा भावना के प्रतीक होते हैं। इनमें भाग लेने से संस्कारों का विकास होता है और व्यक्तित्व में निखार आता है। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. चंद्रशेखर आजाद ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.