गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला, प्रतिनिधि । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल के प्रशाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी और डीएस अनुपम किशोर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। न समय पर भोजन कर रहे हैं,न पर्याप्त नींद ले रहे हैं और न ही व्यायाम या योग के लिए समय निकाल पा रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होने यह भी कहा कि बाहरी रूप से स्वस्थ दिखने के बावजूद लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं। मौके पर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.