पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- गंगोलीहाट। तहसील विधिक सेवा समिति ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें का नारा देते हुए विज्ञान के साथ खड़े रहकर स्वास्थ्य लाभ लेने के महत्व को समझाया गया। यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. उमा कांत, कमल जोशी, दाते राम, अधिवक्ता निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, आदेशिका वाहक प्रद्युमन सिंह टोलिया, कोर्ट मोहरिर मनोज कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.