सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीडी) राहुल की तरफ से किया गया। इस दौरान सचिव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें है। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और यह दिवस हमें स्वस्थ जीवन के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारियों से मुक्त रहना ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी है। इस मौके पर सीए...