लखीसराय, अप्रैल 8 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय खुटहा में मंगलवार को 77वां विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साह, जागरूकता और जन-भागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट-विज्ञान के साथ खड़े रहें रहा। जिसमें मानव, पशु, पौधों और पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य के लिए वैज्ञानिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गीत और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े नारों के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ मनोज कुमार चौधरी ने कहा, पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख पास हो माया, और स्वास्थ्य को जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी बताया। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संग...