अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के निर्देशन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम हुए। ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में हुए कार्यक्रम में लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के लक्ष्य, उद्देश्यों, महिला स्वास्थ्य, पोषण, ब्रेस्ट कैंसर आदि की जानकारी दी। यहां डॉ. पुष्पित, मोहम्मद इकबाल, रहमत हुसैन रहे। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2023 व 2024 बैच के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता भी हुई। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. मस्रूफ एच. खान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रमों में डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अंशुल ममगई आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.