हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नैनीताल इकाई ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। आयोजन स्व. बाल कृष्ण देवकी देवी स्मृति चैरिटेबल रक्त कोष, मुखानी के सहयोग से किया गया। चेयरमैन डा. एचएस बिष्ट ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन रक्षक साबित होता है। यहां रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया। सचिव सुनील कनवाल, अनुराग भट्ट, हरीश भाकुनी आदि रहे। फोटो--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...