मेरठ, अप्रैल 7 -- गढ़ रोड भटीपुरा गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना था। शुभारंभ संस्था के चेयरमैन आलोक भटनागर, डायरेक्टर अभिनव भटनागर, स्कूल डायरेक्टर कपिल गर्ग, प्रधानाचार्या डा. बबीता पराशर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। रैली स्कूल परिसर से शुरु भटीपुरा, नंगलामल व मेघराजपुर आदि क्षेत्रों से होती हुई स्कूल परिसर में संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...