पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2024 व 2025 बैच के होनहारों ने बेबाकी दिखाई। स्वास्थ्य के लिए साथ आएं, विज्ञान के लिए खड़े रहें की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता मे वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों, साक्ष्य आधारित चिकित्सा पद्धति और स्वास्थ्य सेवाओं में विज्ञान की भूमिका पर जानकारियां दी गई। इस अवसर पर डॉ. हुमा खान, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. पूजा सिंधवानी, डॉ. वर्तिका अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार पांडेय और डॉ. कौस्तव हलदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...