पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ग्राम खाग स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महाविद्यालय के 2024 बैच के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने बच्चों को हाथ धोने और दांतों की सही तरीके से सफाई करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वच्छता के महत्व, संक्रमण से बचाव और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान और डॉ. वर्तिका अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। वहीं 2024 बैच के छात्र फजायल, अर्जुन और अंशिका का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.