कोडरमा, अप्रैल 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा द्वारा भालोटिया स्कूल परिसर में बच्चों के लिए विशेष दंत जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संयोजिका नेहा हिसारिया व सारिका लड्ढा के नेतृत्व में यह आयोजन सफल बनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों व सहयोगी कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नारायण चिकित्सालय के कर्मी मंजू देवी, बिनोद यादव और मोनू कुमार शामिल रहे। वहीं सद्गुरु मेडिकल के रोशन कुमार और रोहित कुमार को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भालोटिया विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास पांडेय, प्रदीप बनर्जी, मनीषा कुमारी, अर्चना कुमारी और इशिका पांडे ने कार्यक्रम को सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.