सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरु के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के सीएओ विश्वजीज देहुरी ने बताया कि प्रभात फेरी पुलिस लाईन से शुरु होगी जो शहर के बस स्टैंड होते हुए प्रिंस चौक पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एसबीएमसी बीरु प्रतिबद्ध है। एसबीएमसी बीरु आपकी सेहत, हमारी जिम्मेदारी टैग के साथ काम कर रही है। प्रभात फेरी में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी सुबह 8:30 बजे निकाली जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...