अयोध्या, अप्रैल 8 -- कुमारगंज , संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय अंतर्गत संचालित महिला अध्ययन केंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. पी. एस. प्रामाणिक के आदेश तथा अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के समिति कक्ष में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के लिए साथ आयें, विज्ञान का समर्थन करें पर आधारित इस आयोजन में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोकथाम ही बेहतर उपचार विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, वहीं सबके लिए स्वास्थ्य: रचनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई।महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व स्वास्...