बगहा, अप्रैल 8 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयशहर के बीपी मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एएनएम ,जीएनएम, एवं बीएससी नर्सिंग ,तथा पैरामेडिकल संकाय के लगभग ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने इस साल का लक्ष्य टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विथ साइंस विषय पर निबंध लिखा। हम लोगों को सभी को मिलजुल कर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। सभी तरफ साफ -सफाई रखना चाहिए। रोगों से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज है। अपना इलाज किसी चिकित्सा विज्ञान में पढ़े लिखे डॉक्टर से ही करनी चाहिए ताकि हमें और हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सके। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। मौके पर पर संस्थान के प्रशासनिक पदाधिकारी श्री अशोक कुमार श्र...