सहारनपुर, अप्रैल 8 -- शोभित विवि के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में विश्व स्वास्थ्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम को लेकर अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रणजीत सिंह व कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह और आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान देने की प्रेरणा मिलती है। संतुलित आहार नियमित व्यायाम स्वच्छता और मानसिक शांति से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर बल दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. नमित वशिष्ठ व डॉ. मदन मोहन शर्मा ने जंक फूड, तला भोजन, पैकेट खाद्य पदार्थ से बचाव की सलाह दी। अंशिका, जागृति, कनिका, सांच, मोईन, श...