धनबाद, अप्रैल 8 -- सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर चासनाला से आए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. दिलीप कुमार एवं डॉ. वरुण कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कार्यक्रम में रंजन कुमार, प्रजेश, पीसी. नाग, सरिता सिंह, अभिजीत दत्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.