मेरठ, अप्रैल 16 -- दयावती मोदी एकड़ेमी में बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नीरज गर्ग का विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने हरित पौधा व स्कूल पत्रिका भेंटकर स्वागत किया। डॉ. गर्ग ने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है।" उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के संदेश "स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े रहें" को रेखांकित करते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच पर बल दिया। यह भी पढ़ें- शिकागो में एएमयू का किया प...