आरा, अप्रैल 7 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व एसीएमओ व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा थे। मौके पर डॉ सिन्हा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें सजग और जागरूक रहना चाहिए। सुबह का एक घंटा या आधा घंटा अपने शरीर की फिटनेस के लिए दें। हर छह माह पर अपना ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए। ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों को नियमित दवा लेनी चाहिए। तबीयत ज्यादा खराब होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तुरंत स्थानीय चिकित्सक या अस्पताल में जरूरत के अनुसार अपनी जांच के साथ इलाज कराना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज व इंजीनियर धीरेंद्र सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से रही। मौके पर रंगनाथ राय, सोनू, संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.