भागलपुर, अप्रैल 8 -- कहलगांव के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और जरूरी स्वास्थ्य आदतों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज के सेवन का महत्व बताया गया। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने जंक फूड, अधिक चीनी व नमक के सेवन से बचने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...