शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का थीम "स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें" रखा गया है। यह आयोजन जलसा हॉल, होटल ग्रैंड आर्क में शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा के महत्व को बताना है। आयोजकों ने चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और आमजन से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.