आरा, अप्रैल 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं स्वास्थ्य रैली तो कहीं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।साथ ही संगोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर इकाई की ओर से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ समाज का निर्माता बताया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक मनीष कुमार मिश्रा, मनीषा कुमारी एवं शुभम कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजनन्दिनी, अदिति, कं...