बिहारशरीफ, जून 21 -- विश्व स्तर पर योग को लोग कर रहे स्वीकार्य राजगीर, निज संवाददाता। वीरायतन में योगाचार्य राम जी प्रसाद ने शिविर में लोगों को योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज योग को विश्व स्तर पर लोग स्वीकार कर रहे हैं। निरोग रहने के लिए सबसे सहज साधन यह योग है। उपाध्याय यशा जी महाराज ने नमस्कार महामंत्र के साथ शिविर का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि आज के भागम-भाग की जिंदगी में सभी व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना ही होगा। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, नेत्र ज्योति सेवा मंदिरम के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, सुभाष प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, राकेश रंजन, पंचम नारायण, मनोज सक्सेना, गोपाल प्रसाद, संजीव कुमार, राजीव कुमार, रवींद्र कुमार, ...