विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान
किशनगंज, अगस्त 1 -- किशनगंज, निज संवाददाता जीवन के पहले हजार दिन किसी भी बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव माने जाते हैं और इसकी शुरुआत जन्म के पहले घंटे में मां के स्तनपान से होती है। मां का दूध केवल शिशु का पहला भोजन नहीं, बल्कि उसकी पहली प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी है। यह नवजात को संपूर्ण पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने से शिशु का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास बेहतर होता है और बाल मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से 1 से 7 अगस्त तक जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की वैश्विक थीम सतत जीवन की मजबूत शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं है। इसका उद्देश्य माताओं को परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.