विश्व स्तनपान सप्ताह पर एसबीयू में कार्यक्रम
रांची, अगस्त 11 -- रांची। महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'प्रभावी स्तनपान एवं इसकी आवश्यकता' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा ने स्तनपान को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की आधारशिला बताया। वहीं डॉ. श्वेता सिन्हा ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरुकता का महत्व समझाया। मौके पर डीन प्रो. नीलिमा पाठक और निशा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद मेडिकल कालेज व आरोग्य भारती ने स्तनपान के लिए किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.