विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य का दिया संदेश
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिले में एक से सात अगस्त तक चले जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशन में आशा कार्यकर्ताओं व ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर ने गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान गांवों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चौपाल, गृह भ्रमण और समूह बैठकों के माध्यम से माताओं को नवजात के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने और पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छह माह बाद दो वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की सलाह दी गई। डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि मां का पहला पीला दूध शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और दस्त और निमोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.