दुमका, जुलाई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्नस टू उच्च विद्यालय ठाढ़ीहाट कुसियाम रामगढ़ के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमित कुमार को 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चन्द्र महतो ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अमित कुमार को यह सम्मान चीन के शांगलु शहर में आयोजित वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे देश के साथ-साथ दुमका जिले का भी ...