पलामू, फरवरी 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है। विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। सामाजिक न्याय का अर्थ है लिंग,आयु ,धर्म सभ्यता तथा संस्कृति के भावना को भूलकर सम्मान की स्थापना करना है। इस अवसर पर संतोष विश्वकर्मा, कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, जयपाल मोची,सतीश दुबे,अनिल राम समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.