अररिया, फरवरी 21 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में बड़ी ही धूमधाम के साथ विश्व सामाजिक न्याय दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि समाज में एकजुटता, सद्भाव और अवसर की समानता को बढ़ावा देने के साथ गरीबी, बहिष्कार, बेरोजगारी और असमानता जैसी चुनौतियों से निपटने का वैश्विक आह्वान करता है विश्व सामाजिक न्याय दिवस। वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य की स्थापना दिवस भी हुई थी। उन्होंने सभी देशवासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर गगन भेदी नारे लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.