शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल क्लब के तत्वावधान में 25 किलोमीटर साइकिल राइड का आयोजन कैंट स्थित आर्मी गेट से किया गया। राइड का शुभारंभ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरुण दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग बढ़ाकर प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य भी मिल सकता है। मॉर्निंग वॉकर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनिल त्रेहन ने बताया कि नियमित साइकिल चलाने से स्टैमिना बढ़ता है तथा हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। पूर्व ओएसडी राजेश्वर पाठक ने साइकिल को परिवार की आर्थिक मित्र बताते हुए इसके उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदेश राइड आर्मी गेट से शुरू होकर रिंग रोड होते हुए बाबा त्रिलकीनाथ मंदिर परिसर ...