विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली
बरेली, जून 3 -- विश्व साइकिल दिवस पर केसीएमटी में एनएसएस के तत्वाधान में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ। इसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइकिल चलाकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. कल्पना कटियार, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. मोनिका सक्सेना, रितेश गुप्ता समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.