बक्सर, जून 3 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को प्रचार्य मंगल सिंह ने रवाना किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने नारा दिया साइकिल चलाना है, स्वस्थ रहना है, साइकिल चलाना है, पर्यावरण बचाना है। इस दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्रा व स्वयं सेवकों को संदेश दिया कि स्वस्थ रहने व पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग अवश्य करना है। इस अवसर पर उपेन्द्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, जगरनाथ प्रसाद, मदन सिंह, कामेश्वर प्रसाद, साजिद खान, प्रिया कुमारी, सुभाष यादव, मेधा कुमारी, विवेक कु...