धनबाद, जून 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को धनबाद जिला साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में धनबाद में डिगवाडीह 10 नंबर, राजगंज, बरमतिया में खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाली। डिगावाडीह में दिनेश यादव, एमके ठाकुर, राहुल आनंद ने भूमिका निभाई। वहीं राजगंज में संयुक्त सचिव धनंजय महतो की अगुवाई में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, बागदाहा से खरनी लक्ष्मण महतो चौक होते हुए राजगंज मैराकुल्ही तक लगभग सात किमी तक साइकिल चलाकर जागरुकता अभियान चलाया गया। बरमसिया में महावीर महतो, प्रकाश कुमार महतो, सतीश प्रसाद, उत्तम कुमार के नेतृत्व में रानी रोड रैली निकाली गई। संदेश दिया गया कि भाग-दौड़ के जीवन में यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन कम-से-कम 30 मिनट साइकिल चलाए तो वह अपने स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान दे सकता है। यह भी पढ़...