विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली
पूर्णिया, जून 3 -- हरदा, एक संवाददाता। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केनगर प्रखंड अंतर्गत गौआसी पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण से युवाओं की साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को पंचायत के मुखिया मो. अफरोज आलम एवं रहुआ पंचायत की मुखिया सूफिया प्रवीण द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें पंचायत सहित अन्य गांव के युवा प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गोआसी पंचायत के मुखिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए सभी को विश्व साइकिल दिवस की शुभकामना दी और कहा कि हम सबको यह प्रण लेना चाहिए कि कम से कम सप्ताह में दो बार साइकिल चलाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.