विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली
बुलंदशहर, जून 3 -- बुधवार को नगर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर के एक कंप्यूटर सेंटर से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप चौहान ने कहा कि साइकिल पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और ईंधन की बचत का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली कृष्ण पाल सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार। यह भी पढ़ें- विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.