आरा, जून 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती भोजपुर विभाग की ओर से रविवार को साइकिल रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्रीड़ा भारती के भोजपुर इकाई अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रमना मैदान के चारों ओर साइकिल रैली निकालकर यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। रैली में क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल, संपर्क प्रमुख लक्ष्मण सिंह, उपाध्यक्ष राजीव राय, डॉ. राणा संतोष, सुरेश सिंह, आईटी प्रमुख आदेश, सह मंत्री शशांक, मातृशक्ति प्रमुख रेणु मिश्रा, किरण तिवारी, मुन्ना, अरविंद सिंह सहित आचार्य क्लासेस के बच्चों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण ...