विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल रैली, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शाहजहांपुर, जून 7 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर के तत्वावधान में रविवार सुबह साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली हथौड़ा चौराहे से शुरू होकर शहीद पार्क तक निकाली गई। इसमें स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ आमजन ने भी भाग लिया और स्वस्थ रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे और जिला खेल अधिकारी एसपी बामनिया ने नन्हे खिलाड़ी आयुष के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्टेडियम के विभिन्न खेलों के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान सहित खेल संघों के पदाधिकारी तथा खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छमनियां स्पोर्ट्स स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.