विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता राइड
देहरादून, जून 3 -- देहरादून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने बुधवार को घंटाघर से एफआरआई मुख्य द्वार तक विशेष साइकिल राइड आयोजित की। राइड में 34 साइक्लिस्ट शामिल हुए। प्रतिभागियों ने देहरादून को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान महाराष्ट्र से आए साइक्लिस्ट विकास चौरसिया से भी मुलाकात हुई, जो ग्रामीण शिक्षा के लिए अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पर हैं। क्लब ने बताया कि लोगों में फिटनेस, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से साइकिल राइड आयोजित की जाती हैं। यह भी पढ़ें- सेहत और शौक के लिए शुरू की साइकिल, फिर जुनून बन गया यह भी पढ़ें- कभी हर घर की जरूरत थी साइकिल, अब शौक तक सिमटी सवारी यह भी पढ़ें- साइकिल का समय कभी गया ही नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.