देहरादून, जून 3 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब की ओर से बुधवार सुबह घंटाघर से एफआरआई मुख्य द्वार तक विशेष साइकिल रैली निकाली की गई। रैली में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 34 साइक्लिस्टों ने भाग लिया। रैली के जरिए सभी ने दून को हरित, स्वच्छ तथा प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइक्लिस्ट घंटाघर से बिंदाल पुल, यमुना कॉलोनी, किशन नगर और बल्लूपुर चौक होते हुए एफआरआई मुख्य द्वार पहुंचे। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एफआरआई मुख्य द्वार पर मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और बॉक्सिंग अभ्यास कर रहे लोगों ने साइक्लिस्टों का तालियों के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता राइड इस अवसर पर महार...