गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली में साइकिल की महत्ता को रेखांकित करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, गिरिडीह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत डुमरी इकाई के अध्यक्ष केदार महतो ने की। इस अवसर पर डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, दीपक श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, सरल, भरोसेमंद और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रिविलगंज में रैली यह श...