गढ़वा, जून 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर के प्रांगण में फिट इंडिया साइकिल चलाओ अभियान व खेलो इंडिया अस्मिता वुमन सिटी लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेएमएम नेता दीपक प्रताप देव, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा और सीआई प्रेमशंकर पाल ने संयुक्त रूप से साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मुख्य पथ होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंची। वहां से पुनः विद्यालय परिसर लौटी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप ने कहा कि साइकिल न केवल एक सस्ता और सुलभ परिवहन साधन है, बल्कि ...