दुमका, जून 3 -- दुमका। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। प्रातः 5:30 बजे जिला खेल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को साइकिल का स्वास्थ्य के प्रति उपयोग पर प्रकाश डालने हुए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल समन्वयक, प्रशिक्षक माणिक हेमब्रम एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की सहभागिता विशेष रूप से प्रेरणादायक रही। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदेश वर्तमान में एक मह...