विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के पांच पदाधिकारी हाउस अरेस्ट
बुलंदशहर, अगस्त 1 -- जातीय आरक्षण के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन की एक अगस्त को स्याना से कलक्ट्रेट तक प्रस्तावित पदयात्रा से पहले संगठन के पांच पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक ज्ञानेश चौहान ने बताया कि 31 जुलाई रात करीब 9 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान को नरसेना पुलिस, पवनेश बरौली को स्याना पुलिस और पुलकित शर्मा व सचिन शर्मा को खानपुर पुलिस ने घर पर रोका। अन्य पदाधिकारियों को भी उनके स्थानीय थानों ने हिरासत में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पदयात्रा की सूचना 27 जुलाई को एसडीएम स्याना, डीएम, एसएसपी और डीजीपी को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी थी। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांग्रेस नेता अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा को पुलिस ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.