विश्व संस्कृत सप्ताह पर आज विशेष डाक मुहर जारी किया जाएगा
लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व संस्कृत सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल द्वारा एक विशेष विरूपण (डाक मुहर) जारी किया जाएगा। इस विशेष विरूपण का विमोचन 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे लखनऊ जीपीओ में होगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। डाक विभाग का यह विशेष विरूपण डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए बेहद खास तोहफा माना जा रहा है। समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख डाक टिकट संग्रहकर्ता मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.