आरा, मार्च 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में रामनवमी की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें भगवान श्रीराम पर चर्चा हुई । अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर ने की। प्रो. ठाकुर ने कहा कि विश्व संस्कृति के महानायक राम हैं। रामनवमी भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा का उत्सव है, जिसके केन्द्र में मर्यादा, धर्म,करूणा और आदर्श जीवन का संदेश निहित है। सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ. नंदजी दूबे ने कहा कि राम हमारे सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में इस प्रकार बसे हैं कि उनका नाम मात्र ही मन को दिव्य शांति और आनंद की अनुभूति कराता है। कवि समीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम की महिमा भारत की सीमाओं से बहुत आगे तक फैली है। दुनिया के अनेक देशों में भगवान की पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.