विश्व संगीत दिवस उत्सव सह सम्मान समारोह में कटिहार के तीन शिक्षक सम्मानित
कटिहार, जून 28 -- कटिहार। वरीय संवाददाता विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में विश्व संगीत दिवस उत्सव सह सम्मान समारोह 2026 का आयोजन शुक्रवार को पटना म्यूज़ियम, बुद्ध मार्ग स्थित सभागार में किया गया। इस उत्सव का आयोजन "परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एडुकेटर्स ऑफ बिहार" द्वारा बिहार म्यूज़ियम, पटना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, नाटक तथा जादू कला की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कला शिक्षा की चुनौतियां विषय पर पैनल डिस्कशन और कला शिक्षा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया。
सम्मान समारोह इसी क्रम में प्लस टू मुंशी लाल मंडल उच्च विद्यालय, बस्तौल, के ललित कला शिक्षक मो. अम्मार को भी कला शिक्षा, प्लस टू अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय, अयोध्यगंज, कुर्सेला के नृत्य के शिक्षक राहुल कुमार रजक को नृत्य के क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.