मुंगेर, अगस्त 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। कांवरियों और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुल्तानगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और झाझा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसके लिए 400 से अधिक अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बुधवार को एसआरपी कार्यालय में आयोजित जुलाई माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेल पुलिस अधीक्षक (एसआरपी) विद्यासागर ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसडीपीओ ने मासिक बैठक आयो...